चित्रकूट, मई 14 -- चित्रकूट। पहाड़ी कस्बे में अनुदेशक के घर पर रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अभी पुलिस बारीकी से छानबीन करने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटें नहीं आई है। मामले की संदिग्धता को देखते हुए पुलिस ने बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। मृतक के पिता ने थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चौरा निवासी प्रभात सिंह पिछले कई वर्ष से पहाड़ी कस्बे में एक अनुदेशक के यहां रह रहा था। उसे संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने पर मंगलवार की शाम दो लोग सीएचसी पहाड़ी ले गए थे। इसके बाद दोनो लोग चले आए। अस्पताल में ही प्रभात को मृत घोषित कर दिया गया था। अस्पताल की सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची थी। इसके बाद मृतक के ...