जांच को एसडीपीओ को मिली जिम्मेदारी
समस्तीपुर, मार्च 30 -- मोरवा। इन्द्रवारा के राजकीय मेला में खुलेआम शराब की बिक्री किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद अब प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। प्रशासनिक अधिकारी अब इसकी छानबीन में जुट गए हैं। वीडियो और फोटो के आधार पर कारोबारी की भी पहचान की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने गम्भीरता से लेते हुए इसकी जांच की जिम्मेवारी एसडीपीओ पटोरी को सौंपी है। खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद अब तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रशासन के ही कुछ लोगों का कहना है कि शराबबंदी वाले बिहार में सार्वजनिक जगहों पर शराबबंदी संबंधित बोर्ड लगाए जाते हैं। लेकिन पूरे मेला परिसर में कहीं भी इसको ले जागरुकता संबंधी बोर्ड नहीं लगाया गया। हालांकि पुलिस वीडियो के आधार पर पड़ताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.