नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जनकपुरी इलाके में जांच के लिए रोकने पर कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिसकर्मी उछल कर बोनट पर जा गिरा। इसके बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी और पुलिसकर्मी को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। फिर सड़क किनारे गिराकर भागने लगा। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी की मदद की और आरोपी को दबोच लिया। जनकपुरी थाना पुलिस ने पुलिसकर्मी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घटना का वीडियो रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल कांस्टेबल मोहन पाल शनिवार शाम करीब 5:52 बजे अपने साथी सब-इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह के साथ लाल साईं मार्ग पर भारती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.