जांच के लिए भेजे छह नमूना, 1454 किलोग्राम आटा सीज
गाजीपुर, अगस्त 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। सहायक आयुक्त (खाद्य) रमेशचंद्र पाण्डेय के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। इसमें कुल छह नूमना संग्रहित करते हुए जांच के लिए भेजा गया। वहीं 1454 किलोग्राम आटा सीज किया गया। इससे मिलावटी सामग्री का विक्रय करने वालों में खलबली मच गयी है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने जमलापुर देहाती स्थित राजेश प्रसाद के विनिर्माण प्रतिष्ठान मेसर्स-राजेश इण्टरप्राइजेज से आटा (गोपाल भोग ब्राण्ड) एवं आटा (सम्पूर्ण भोग) का एक एक नमूना संग्रह किया। डेहमा, ताजपुर स्थित संजय यादव के विनिर्माण प्रतिष्ठान मेसर्स-अर्चना एग्रो इण्डस्ट्रिज से चक्की फ्रेश आटा का एक नमूना और 1376 किलोग्राम चक्की फ्रेस आटा जब्त किया गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.