संतकबीरनगर, मई 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दुकानों पर छापा मारकर घी व तेल के पांच नमूने लिए। सभी को जांच के लिए प्रदेश प्रयोगशाला में भेजा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने सदर तहसील के मझगांवा स्थित महालक्ष्मी ट्रेडर्स से एक नमूना वनस्पति रथ ब्रांड का व एक नमूना तिल के तेल वाड़ी ब्रांड का संकलित किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मगहर स्थित साईं ट्रेडर्स से सोयाबीन रिफाइंड ऑयल कालिका ब्रांड व सर्विंद किराना स्टोर से सोयाबीन रिफाइंड तेल दावत ब्रांड और मेहदावल तहसील स्थित प्रतिष्ठान नवदुर्गा इंटरप्राइजेज से अनिक घी ब्रांड का नमूना संग्रहीत किया।सहायक यह भी पढ़ें- खाद्य विभाग की टीम ने की जांच, भेजे गए नौ नमूने आयुक्त खाद्य द्वितीय सतीश कुमार ने बताया क संग्रहीत...