पटना, दिसम्बर 17 -- वर्ष 2006 से 2015 तक राज्य में नियोजित साढ़े तीन लाख शिक्षकों में से 69 हजार से अधिक शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों की जांच बाकी है। क्योंकि इन शिक्षकों के फोल्डर ( शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र ) निगरानी विभाग को अब तक नहीं मिल सके हैं। मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने जिलों को पत्र भेजा है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को पत्र लिख कर जल्द इन शिक्षकों के फोल्डर उपलब्ध कराने के लिए कहा है। पत्र में निदेशक ने फोल्डर देने में देरी को लेकर नाराजगी जतायी है। निदेशक ने कहा है कि 69 हजार 809 फोल्डरों में से मात्र 160 फोल्डर ही जिलों से उपलब्ध कराये गए हैं। इस प्रकार नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक या प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.