भभुआ, फरवरी 25 -- आटा, मैदा, गोलमिर्च, डालडा, घी सहित अन्य चीजों में की जा रही मिलावट सेहत को प्रभावित करती हैं मिलावटी चीजें, खरीदारी में बरतनी होगी सावधान (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। होली के बाजार में बिक रही मिलावटी चीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण दुकानदार मिलावटी खाद्य पदार्थ भी बेच रहे हैं। अभी होली पर्व की तैयारी चल रही है। घरों में पकवान बनाने के लिए लोग खाद्य सामग्री तेल, घी, मसाला, बेसन, मैदा आदि की खरीदारी कर रहे हैं। होली से एक दिन पहले खोवा, मिठाई, पनीर की भी खरीदारी करेंगे। लेकिन, बाजार में बिकने वाली अधिकांश चीजों में मिलावट की बात कही जा रही है। ऐसे में इन चीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा जाना जरूरी है। लेकिन, जिले में अभी ऐसा नहीं हो रहा है। शहर के उद...