जहानाबाद, मई 3 -- किंजर, निज संवाददाता। लग्न के मौसम में बाजार नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद बाजार में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी जांच के लिए नहीं पहुंचते। किराना दुकानों में मैदा, रिफाइन, सरसों तेल आदि का नकली प्रोडक्ट काफी मात्रा में उपलब्ध है। ग्राहकों को दुकानदार असली के नाम पर नकली सामान धड़ल्ले से बिक्री कर काफी मुनाफा कमा रहे हैं। इस असली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान के लिए हर जिले में खाद्य संरक्षा पदाधिकारी की नियुक्ति है। उन्हें किराना दुकानों के अलावे होटल, ढाबा, मिष्ठान भंडार आदि दुकानों में जाकर सैंपल इकट्ठा कर उसे लैब में जांच के लिए भेजना पड़ता है। अब तो चलंत लैब की भी व्यवस्था बिहार सरकार ने की है। लेकिन किंजर इलाके में खाद्य संरक्षा पदाधिकारी कभी आते ही नहीं है और आते भी हैं तो पहले से ही सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.