फरीदाबाद, फरवरी 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में झूला टूटने के मामले की जांच के लिए दो एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम) गठित की गई हैं। इनमें से एक एसआईटी एडीसी सतवीर मान के नेतृत्व में गठित की गई है। जबकि दूसरी पुलिस की ओर से डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के नेतृत्व में गठित की गई है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने इस हादसे को लेकर सूरजकुंड थाने में दर्ज हुए मामले की जांच के लिए डीसीपी क्राइम के नेतृत्व में एसीपी क्राइम टू वरुण दहिया, अपराध शाखा, एनआईटी प्रभारी शीशपाल, और सूरजकुंड थाना के सब-इंसपेक्टर संजय को शामिल कर एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की है। यह टीम इस मामले में दर्ज हुए गैर इरादतन हत्या के मामले की जांच करेगी। उधर, इस मामले की जांच के लिए हरियाणा सरकार एवं जिला प्रशासन ने एक उच्चस्तरीय एसआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.