धनबाद, फरवरी 18 -- डीसी आदित्य रंजन ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप वितरण को लेकर मंगलवार को समीक्षा की। योजना के लिए धनबाद से एक, बलियापुर 13, बाघमारा 14, कलियासोल 11, निरसा 9, पूर्वी टुंडी 19, तोपचांची 285, टुंडी 16, गोविंदपुर से 67 सहित 435 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस संबंध में पूर्व में हुई बैठक में डीसी ने आवेदनों को स्वीकृत करने से पहले इनमें से 20% आवेदनों की रेंडम जांच करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया था। वहीं आवेदनों की रेंडम जांच के बाद धनबाद के एक, बलियापुर 6, बाघमारा 10, कलियासोल एक, निरसा 7, पूर्वी टुंडी तीन, तोपचांची 258, टुंडी 9 तथा गोविंदपुर के 24 सहित 319 लाभुकों के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में डीडीसी सन्नी राज, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी जियाउल अंसारी, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.