जांच के बाद होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण
गौरीगंज, जुलाई 3 -- अमेठी। संवाददाता यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। नोडल अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में विद्यालयों का निरीक्षण कर ऑनलाइन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों की भौतिक सुविधाओं का सत्यापन किए जाने का निर्देश दिया गया है। नामित नोडल अधिकारियों द्वारा विद्यालय भवन, कक्षों, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी, फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक मानकों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। यह भी पढ़ें- 18 सितंबर तक निर्धारित होंगे हाईस्कूल इं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.