जांच के बाद मतदान केंद्र एवं स्थल में संशोधन
चंदौली, अप्रैल 25 -- चंदौली। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में मतदान केंद्र एवं स्थल परिवर्तन के लिए शिकायती पत्र प्राप्त हुए थे। इन पत्रों की जांच एवं संबंधित उपजिलाधिकारी की ओर से प्रेषित प्रस्ताव के अनुसार निर्धारित मतदान केंद्रों में संलग्न सूची के तहत संशोधन किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि संशोधन मतदान केंद्रों और स्थलों को आयोग के पोर्टल में परिवर्तन कराया गया है। साथ ही अंतिम रूप से तैयार की जाने वाली मतदाता सूची में संशोधन कराया गया है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संशोधित मतदान केंद्र और स्थल पर कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अब 10 जून को यह भी पढ़ें- निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अब 10 जून को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.