इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- इटावा। मनरेगा के जिन मामलों में अनियमितता मिलने के बाद रिकवरी के आदेश दिए गए थे, उनमें अभी तक रिकवरी नहीं हो पाई है। जबकि मनरेगा योजना अब बंद हो चुकी है और वीबीरामजी नाम से नई योजना शुरू हुई है। ये शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर हुईं थीं। मनरेगा लोकपाल ने जांच के आदेश दिए, इनमें अनियमितताएं पाईं गईं थीं। ब्लॉक सैफई की ग्राम पंचायत उझियानी में सिल्ट, सिंचाई आदि की शिकायतें की गईं थीं। इनमें मजदूरों की एक ही फोटो अलग अलग कार्यों में अपलोड की गई थी। इन कार्यों के लिए दो लाख 1852 रुपये का भुगतान किया गया था। इनमें तीन कार्यों के लिए अलग-अलग 68 हजार 796 रुपये, 67 हजार 284 रुपये और 65 हजार 772 रुपये का भुगतान किया गया। इसकी रिकवरी प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक से समान अनुपात में करने के आदेश थे। मामले में बीडीओ सैफई को भी लाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.