काशीपुर, मई 30 -- काशीपुर। गढ़ीनेगी नगर पंचायत के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद चार नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान चेयरमैन पद के लिए 11 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जबकि सात वार्डों के सभासद पदों के लिए 53 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद चार नामांकन पत्र निरस्त किए गए। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, चेयरमैन पद पर ईशान अरोरा और अभिषेक सुखीजा के नामांकन पत्र 30 वर्ष से कम आयु होने के कारण निरस्त किए गए हैं, क्योंकि चेयरमैन पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- नढ़ीनेगी से भाजपा प्रत्याशी सचिन मैदान में उतरे वहीं, वार्ड सभासद के लिए वार्ड संख्या एक से दावेदार शिव...