गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। फर्म एवं सोसाइटी के स्टेट रजिस्ट्रार सतीश सिंगला ने सुशांत लोक दो की सी, डी और ई ब्लॉक की आरडब्ल्यूए के पंजीकरण को रद्द कर दिया है। जिला रजिस्ट्रार की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश पारित किए हैं। इस आरडब्ल्यूए का पंजीकरण पिछले साल 16 अप्रैल को किया था। सुशांत लोक एक्सटेंशन आरडब्ल्यूए ने इस पंजीकरण के खिलाफ स्टेट रजिस्ट्रार के समक्ष अपील दाखिल की थी। इस अपील पर स्टेट रजिस्ट्रार ने आठ बार सुनवाई की। इस दौरान दोनों पक्षों को सुना गया। आरडब्ल्यूए ने आरोप लगाया था कि सुशांत लोक एक्सटेंशन आरडब्ल्यूए पंजीकृत है। सुशांत लोक दो के सी, डी और ई ब्लॉक उनकी आरडब्ल्यूए के अधीन आते हैं। यह भी पढ़ें- सोसाइटी में रखरखाव शुल्क घटाया आरोप लगाया कि नई आरडब्ल्यूए में शामिल सदस्य उनकी आरडब्ल्यूए के चुनाव में हिस्सा ल...