प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- पट्टी/सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को ब्लड सैंपल निकालने के बाद जांच के नाम पर वसूली का आरोप की शिकायत लखनऊ तक पहुंची। शिकायत के बाद गुरुवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित दो सदस्यीय टीम दोपहर में सीएचसी पट्टी पहुंची। टीम ने दो घंटे तक जांच कर लोगों के बयान लेने के बाद जिला मुख्यालय लौट गई। क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी अजीत कुमार मिश्र अपने पिता दयाशंकर मिश्र को लेकर सीएचसी पट्टी आए थे। यहां पर ब्लड सैंपल निकालने के बाद आरोप था कि उनसे जांच के लिए 2500 रुपये की मांग की गई। इसको लेकर यहां पर काफी हंगामा हुआ था। बाद में इसकी शिकायत उन्होंने लखनऊ में उच्चाधिकारियों से की थी। गुरुवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. ऋषि सहाय व डॉ. श्याम भार्...