जांच के दौरान अश्लील हरकत का आरोप, जांच केंद्र कर्मी के खिलाफ शिकायत
जमशेदपुर, मई 23 -- सीतारामडेरा स्थित एक जांच केंद्र के कर्मी पर स्वास्थ्य जांच के दौरान महिला के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। मामले में महिला ने थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार 24 वर्षीय महिला 20 मई की दोपहर करीब 12 बजे बाराद्वारी स्थित एक जांच केंद्र में ईसीजी जांच कराने गई थी। इस दौरान केंद्र कर्मी आयुष कुमार ने पहले उसके सिर पर मशीन लगाई। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसके पति को बाहर भेज दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि जांच के बहाने कर्मी ने उसके निजी अंगों को छुआ। विरोध पर जांच प्रक्रिया का हवाला दिया। महिला का कहना है कि उसने स्वयं मशीन लगाने की बात कही, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। घटना के बाद महिला ने सीतारामडेरा थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.