जांच के दौरान अंदर किसी को नहीं जाने दिया
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 29 -- कायमगंज।डीजीजीआई की टीम ने दोनों तंबाकू कारोबारियों के आवास पर पहुंचते ही मुख्य दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। इसके बाद टीम के अधिकारियों ने घर के अंदर जांच शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान परिवार के लोगों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। बाहर टीम की कई गाड़ियां खड़ी रहीं। आसपास मौजूद लोग कार्रवाई को लेकर जानकारी लेने का प्रयास करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने जांच के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। देर शाम सात बजे तक टीम ने कार्रवाई की। उसके बाद वापस चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.