जांच के घेरे में बिजली विभाग, अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, अब तय होगी जिम्मेदारी
लखीसराय, अगस्त 21 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। अशोकधाम में भगदड़ की घटना के बाद अब जांच की दिशा केवल भीड़ के व्यवहार और अफवाह तक सीमित नहीं रह गई है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद की टीम की जांच और स्थानीय स्तर पर हुई पड़ताल में बिजली विभाग के साथ सरकारी जमीन की घेराबंदी कर रास्ता संकरा करने वाले लोग भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। घटना के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जिस रास्ते से मंदिर की ओर बढ़ रही थी, वहां सरकारी जमीन की घेराबंदी के कारण रास्ता पहले से ही संकरा था। ऐसे में भीड़ के दबाव की स्थिति में निकासी और आवागमन की पर्याप्त जगह नहीं रहना भी अब जांच का अहम बिंदु बन गया है। बुधवार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य हेमराज राम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम लखीसराय पहुंची। टीम ने प्रशासन भवन में अधिकारियों से घटना की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.