बरेली, जून 2 -- कृषि विभाग में एल-1 टेंडर में फर्जीवाड़ा कर पैसे निकालने के आरोपों में घिरे डिप्टी डायरेक्टर हिमांशु पांडेय का तबादल रायबरेली कर दिया गया है। वह पांच महीने पहले ही जौनुपर से बरेली आये हैं। शिकायत पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने शासन में की थी। जिसकी जांच संयुक्त कृषि निदेशक कर रहे हैं। वहीं डायरेक्टर कृषि से उच्चस्तरीय जांच कराने को पत्र संयुक्त कृषि निदेशक ने भेजा है। बरेली डीडी कृषि के पद पर अयोध्या से ओपी मिश्रा ने चार्ज संभाला है। यह भी पढ़ें- मनरेगा के अश्वनी और एनआरएलएम के डीसी बने अरुण कुमार यह भी पढ़ें- पीडी, एआर कोऑपरेटिव का तबादला यह भी पढ़ें- अ​खिलेश कुमार चौबे अमरोहा के होंगे डीडीओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...