जांच की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- खीरी टाउन। नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 7 के सदस्य जहीरुल हसन व वार्ड नम्बर 1 के सदस्य मकसूद अली ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि विगत माह कुछ सभासदों ने नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसमें न्यायालय ने मामले की लिखित शिकायत नगर विकास सचिव से करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सभासदों ने प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग लखनऊ को पत्र देकर शिकायत की थी। सचिव ने डीएम खीरी को जांच के आदेश दिए थे। डीएम ने नायब तहसीलदार को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच के आदेश दिए थे। बावजूद इसके अभी तक जांच नहीं कि गई। सभासदों ने एक बार फिर जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच किये जाने की मांग की है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.