प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज। एमएनएनआईटी में एक अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े संकाय सदस्य डॉ एम वेंकटेश नाइक ने जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने के कारण प्रतिशोधात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 19 सितंबर को उन्हें निलंबित किया गया था, जिसे 24 नवंबर को निरस्त कर दिया गया लेकिन इसके बाद भी उनके खिलाफ मनगढ़ंत आरोपपत्र जारी किया गया। डॉ नाइक का दावा है कि आरोप आपस में असंबद्ध हैं और केवल बड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...