नई दिल्ली, अगस्त 26 -- दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों के दौरान मारे गए आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब हुसैन ने इस सजा के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अपनी याचिका में उन्होंने इस सजा को रद्द करने की मांग करते हुए बताया कि उनका मानना है कि इस जांच का मकसद लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए उन्हें फंसाना था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ दर्ज FIR एक मनगढ़ंत शिकायत पर आधारित है, साथ ही उन्होंने गवाहों को मनगढ़ंत तरीके से शामिल करने और असली चश्मदीदों के बयानों में हेरफेर करने का आरोप भी लगाया। सोमवार को दायर की गई इस अपील पर अगले हफ्ते सुनवाई होने की संभावना है। सजा को चुनौती देने के लिए दायर की अपनी ...