कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षत्र के पुलंदर गांव के पास मूसानगर रोड पर स्थित एक पेट्रेाल पंप पर पहुंचे बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने जांच का झांसा देकर पंप कर्मी से पंद्रह सौ रुपये ठग लिए। मामले में पंप संचालक की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन व टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है। पुलंदर गांव के रहने वाले पीरेंद्र राजावत का मूसानगर रोड पर पेट्रोल पंप है। इसमें मूसानगर कस्बे का रहने वाला कर्मी रिंकल मंगलवार शाम को ड्यूटी पर था। देर शाम वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने डीजल व पेट्रेाल के मीटर को चेक करने का झांसा देकर पंप कर्मी से 15 सौ रुपये ठग लिए। इसके बाद दोनों वहां से रवाना हो गए। पंप कर्मी ने उनके जाने के बाद पंप मालिक को घटना की जानकारी दी। वहां पहुंचे पंप मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद डायल-112 पर पुलिस को घटना की...