प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सदर, हंडिया, फूलपुर, कोरांव में बड़ी संख्या में माफिया ने जमीनों पर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की जन सुनवाई में पहुंची। शिकायतकर्ताओं ने नए नाम गिनाए। जिसके बाद डीएम ने साथ बैठे एडीएम सिटी सत्यम मिश्र व अन्य अफसरों को सभी शिकायतों की जांच कर भूमाफिया की नई सूची तैयार करने और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले को भूमाफिया मुक्त करने के लिए पहले जांच के बाद सूची तैयार करें। दरअसल पिछले एक महीने से माघ मेले में व्यस्तता के कारण जनसुनवाई कम ही हो सकी। मेला खत्म होने के बाद डीएम कार्यालय में खुद सुनवाई के लिए पहुंचने लगे तो बड़ी संख्या में लोगों का आना भी शुरू हो गया। शुक्रवार को हंडिया से आए लोगों ने बताया कि क्षेत्र में उनकी जमीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.