प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज। सिविल लाइंस क्षेत्र में हाल ही में दो दुकानों में तोड़फोड़ की गई और उल्टा व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसी क्रम में गुरुवार को सीपीएस कैसल क्लब में व्यापारियों ने बैठक की। बैठक के बाद व्यापारियों का एक शिष्टमंडल एमआरएफ टायर डीलर अनिल गुप्ता एवं प्यारे उस्मानी को लेकर एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर से मिला। शिष्टमंडल ने दोनों पीड़ित व्यापारियों के प्रार्थना पत्र व घटना की सीसीटीवी फुटेज सौंप दी। पुलिस अधिकारियों ने 48 घंटे में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह जानकारी बैठक में साझा की गई। चेतावनी दी गई कि कार्रवाई न होने पर अगली रणनीति तय की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिव शंकर सिंह, उपाध्यक्ष आशीष अरोड़ा, रितेश सिंह, राहुल अग्रवाल, देवर्षि अग्रवाल, अजय अग्रवाल, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.