नोएडा, जनवरी 1 -- नोएडा। नए नियम के तहत एक जनवरी से व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच निजी स्वचालित परीक्षण स्टेशन में होनी थी और परिवहन विभाग में ये सुविधा बंद की जानी थी लेकिन इसका उलट हुआ। निजी परीक्षण स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहा जबकि विभाग में करीब 155 व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच की गई। एआरटीओ विनय कुमार ने कहा कि विभाग की वेबसाइट पर वाहनों की फिटनेस जांच के लिए टाइम स्लॉट बुक होते हैं। बुक टाइम स्लॉट के आधार पर ही व्यक्ति को अपनी गाड़ी लेकर परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में पहुंचना होता है। लोगों ने टाइम स्लॉट पहले ही बुक कर लिए थे, जो कि निरस्त होकर प्रणाम बिल्डर्स परीक्षण स्टेशन के लिए स्थानांतरित नहीं हुए। ऐसे में विभाग में वाहनों की जांच की गई। करीब 155 वाहनों की जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.