गाजीपुर, मार्च 17 -- सैदपुर। अवैध निर्माण की जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया है। लेखपाल जितेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के रईसपुर गांव निवासी दुबरी नामक व्यक्ति द्वारा फोन पर लेखपाल जितेंद्र यादव से फोन पर शिकायत की गई कि लखराज यादव, गौरव यादव आदि द्वारा नाली पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। लेखपाल सूचना पाकर जांच करने पहुंचे तो उक्त व्यक्तियों द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। लेखपाल ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो मोबाइल भी छीन लिया, लेकिन बाद में वापस कर दिया। इधर दूसरे पक्ष का कहना है कि लेखपाल गंवई राजनीति से प्रेरित होकर कार्य रोकने आए थे , जबकि उनके यहां कोई लिखित शिकायत नहीं की गई थी। इस संबंध में कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.