जांच करने पहुंचे लेखपाल के मौका मुआयना के दौरान दो पक्ष में चले लाठी डंडे, चार घायल
उरई, मई 12 -- माधौगढ़, संवाददाता। एसडीएम को दी शिकायत की जांच करने हरौली पहुंचे लेखपाल के मौका मुआयना के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहा सुनी होने लगी, बाद में दोनों ओर से ईट -पत्थर, लाठी -डंडा चलने लगें। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के हरौली निवासी संतोष सिंह फौजी ने एसडीएम को शिकायत दी थी कि खेत से रास्ता निकाला जा रहा है। सोमवार सुबह शिकायत की जांच करने लेखपाल उदय तिवारी हरौली पहुंचे। लेखपाल के सामने दो पक्ष आ गए। रास्ता को लेकर वाद विवाद होने लगा। यह भी पढ़ें- मारपीट मामलों में आधा दर्जन जख्मी, केस दर्ज मामला तूल पकड़ लिया,और ईंट -पत्थर के साथ साथ लाठी- डंडा चलने लगे। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.