औरैया, फरवरी 26 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर में शिकायत की जांच करने पहुंची राजस्व टीम के साथ शिकायतकर्ता द्वारा अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार वीरपुर निवासी अजब सिंह तोमर ने समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। गुरुवार को मिशन समाधान के तहत क्षेत्रीय लेखपाल उपासना राजपूत, लेखपाल उत्कर्ष वाजपेयी कन्नो, छवि मिश्रा पाता और सूर्यांश यादव कमारा जांच के लिए गांव पहुंचे। टीम ने शिकायतकर्ता को फोन कर मौके पर बुलाया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने कोई शिकायत नहीं की है। जब राजस्व टीम ने उनसे लिखित में यह देने को कहा, तो वह गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। ले...