बुलंदशहर, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र के नयाबास गांव में शिकायत के आधार पर जांच करने गए उपनिरीक्षक से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। अरनिया थाना में तैनात उपनिरीक्षक सोबरन सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि विगत 26 जनवरी को वह शांति व्यवस्था के चलते क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्राप्त एक तहरीर के संबंध में वह जांच करने के लिए पुलिस टीम के साथ नयाबास गांव गए। जहां वह शिकायत करने वाली पीड़ित महिला से पूछताछ कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे मारपीट कर दी। साथ ही उनका गला भी दबाया गया। कोट- तहरीर के आधार पर आरोपित भूपेंद्र, अंकित, पंकज समेत छह नामज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.