जमुई, जून 15 -- सिमुलतला, निज संवाददाता सिमुलतला थाना क्षेत्र में रविवार को पलनियातरी गांव के पश्चिम बहियार में एक पलाश के पेड़ के नीचे झाडि़यों से 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बघमारा गांव निवासी अकलू दास के रूप में हुई है। मृतक की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बघमारा गांव निवासी अकलू दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अकलू दास वर्षों से आयुर्वेद की पारंपरिक पद्धति से जड़ी-बूटियों के माध्यम से लोगों का इलाज करते थे। बीते शनिवार दोपहर को गांव का ही लालमोहन तांती उन्हें जड़ी-बूटी खोजने के बहाने अपने साथ घर से ले गया था। यह भी पढ़ें- चंवर में अज्ञात युवक मिला शव,हत्या की आशंका जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मृतक के छोटे पुत्र रामचंद्र कुमार द...