जांच कमेटी में पेश नहीं हुए शिक्षक, भेजा लिखित जवाब
वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में स्थायीकरण, पूर्व सेवा गणना सहित अन्य मांगें उठाने पर जांच का सामना कर रहे शिक्षक भी अड़ गए हैं। सोमवार को आरोपी शिक्षक दूसरी बार भी जांच कमेटी के सामने पेश नहीं हुए। मगर इस बार शिक्षकों ने समिति की तरफ से दिए गए पांच बिंदु वाले आरोप पत्र का लिखित जवाब भिजवाया है। समिति की जांच 20 मई तक चलेगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। एक अप्रैल को कुलपति से मिलने पहुंचे डेढ़ सौ से ज्यादा शिक्षकों पर अनुशासनहीनता, मर्यादा के विरुद्ध व्यवहार, छात्रों को उकसाने सहित पांच आरोपों को लेकर जांच कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने 11 मई को 26 शिक्षकों को नोटिस देकर बुलाया था मगर कोई शिक्षक पेश नहीं हुआ। कमेटी की तरफ से दूसरी बार आरोपों के साथ नोटिस जारी की गई मगर सोमवार को होने वाली पेशी में भी कोई शिक्षक शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.