लखनऊ, मई 4 -- इटौंजा, संवाददाता। नगर पंचायत इटौंजा में कई जन सेवा केंद्र संचालित है। कुछ जन सेवा केंद्रों द्वारा फर्जी दस्तावेज लगाकर 34 अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनवा दिए गए हैं। सभासद ने इसकी शिकायत इटौंजा थाने में की थी। इस फर्जीवाड़ा को संज्ञान लेकर तहसील बख्शी का तालाब के एसडीएम साहिल कुमार ने तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित की है। जिससे जल्द ही बड़ा फर्जीवाड़ा खुल सकता है। नगर पंचायत इटौंजा के वार्ड नंबर एक की सभासद रागिनी का आरोप है कि नगर पंचायत इटौंजा में जन सेवा केंद्रों से फर्जी आधार कार्ड व उनके लेटर पैड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर मोहर लगाकर जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया गया। यह भी पढ़ें- आशा बहाली में अनियमितताओं को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच जारी इसके बाद 34 प्रमाण पत्र जारी भी कर दिए गए थे। लेखपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.