बोकारो, मार्च 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में दामोदर, गरगा नदी एवं अन्य जल श्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में गुरुवार को गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जिला गंगा समिति की बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित समयसीमा में अपने कार्य पूर्ण करें और दामोदर/गंगा एवं अन्य जल श्रोतों के संरक्षण के प्रयासों को तेजी से लागू करें। मौके पर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार ने क्रमवार पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों उसके अनुपालन की प्रगति से सभी को अवगत कराया। बैठक में निर्देश दिया गया कि चास नगर निगम प्रबंधन चिन्हित 16 स्थानों पर डिसेल्टिंग चेंबर का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करें। इससे नदी में जल प्रवाह सुगम होगा और स्वच्छता सुनिश्चित होगी। एसटीपी निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.