जांच कमेटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंची, गुणवत्ता की जांच तेज
गोरखपुर, सितम्बर 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर गुंबद गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। गुरुवार को डीएम की ओर से गठित कमेटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की। कमेटी में एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, एसपी सिटी निमिष पाटील, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. बीएन शुक्ला और एक इंजीनियर शामिल रहे। अधिकारियों ने मौके पर गुंबद के निर्माण की स्थिति, इस्तेमाल की गई सामग्री और हादसे से जुड़ी परिस्थितियों का जायजा लिया। निर्माण में तकनीकी मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई गई। यह भी पढ़ें- गुंबद हादसे में दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों से मिले अजय राय, दोषियों पर कार्रवाई तक परिवार के साथ कमेटी की जांच में निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.