औरैया, जनवरी 1 -- विकासखंड भागनगर की ग्राम पंचायत दहगांव में विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़े की आशंका के चलते जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई ग्राम कमलपुर के निवासियों राकेश पाल, सुबास पाल समेत अन्य लोगों की शिकायत और जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की गई। जिला प्रशासन ने बताया कि शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर जिला उद्यान अधिकारी और सहायक अभियंता की संयुक्त जांच टीम ने गांव में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया और पंचायत खातों में किए गए भुगतानों की पड़ताल की। टीम ने अपनी रिपोर्ट में फर्जीवाड़े की आशंका जताई है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव ने कहा कि प्रधान और सचिव को नोटिस के माध्यम से लिखित जवाब देने के लिए कहा गया है। जवाब मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

ह...