औरंगाबाद, फरवरी 17 -- औरंगाबाद जिले में 48 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई। जांच और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस परीक्षा की शुरुआत की गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। जिला मुख्यालय में अनुग्रह गेट स्कूल पर परीक्षार्थियों की लंबी कतार लगी। यहां छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र बना हुआ था। परीक्षार्थियों को कतार में लगाकर सघन जांच के बाद अंदर जाने दिया जा रहा था। छात्राओं की जांच के लिए परिसर में ही घेर कर अलग से व्यवस्था बनाई गई थी। भीड़ ज्यादा होने के कारण यह थोड़ी परेशानी भी हुई। पूरी जांच करने के बाद ही पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने की अनुमति दी। सुरक्षा बलों की मौजूदगी में प्रवेश दिलाने के बाद सुबह नौ बजे से गेट को बंद कर दिया गया। इसके बाद किसी को अंदर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.