प्रयागराज, मार्च 24 -- एएमए की ओर से विश्व टीबी दिवस पर एएमए सभागार में संगोष्ठी हुई। सांस व टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि देश में टीबी की बीमारी लगातार बढ़ रही है। इस बीमारी को खत्म करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि दो सप्ताह से लगातार खांसी आ रही है। बलगम के साथ खांसी आ रही है। सीने में दर्द हो रहा है। बिना किसी कारण के वजन कम हो रहा है। बुखार और पसीना आ रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यदि समय से जांच व इलाज न किया जाए तो टीबी जानलेवा हो सकती है। एक बार इलाज शुरू हो जाए तो बिना कोर्स पूरा हुए इलाज बंद नहीं करना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से 2030 तक टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...