जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान से घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा
किशनगंज, अगस्त 29 -- किशनगंज। बदलती जीवनशैली, खान-पान की आदतों, शारीरिक गतिविधियों की कमी और बढ़ते तनाव के कारण गैर-संचारी रोग आज बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बनते जा रहे हैं। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर, गैर-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज और सीओपीडी जैसी बीमारियां कई बार शुरुआती दौर में बिना स्पष्ट लक्षण के शरीर में बढ़ती रहती हैं। ऐसे में समय पर जांच नहीं होने पर बीमारी गंभीर रूप ले सकती है और उपचार में देरी का खतरा बढ़ जाता है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए सरकार अब बीमारी के गंभीर होने का इंतजार करने के बजाय उसे शुरुआती अवस्था में ही पहचानने और उपचार से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी उद्देश्य से जिलों में जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम सामुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.