जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा
किशनगंज, सितम्बर 1 -- किशनगंज। बीमारी के गंभीर होने का इंतजार करने के बजाय अब स्वास्थ्य विभाग खुद लोगों के घरों तक पहुंचेगा। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर, गैर-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज और सीओपीडी जैसे गैर-संचारी रोगों की शुरुआती अवस्था में पहचान, जांच और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 'जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान की शुरुआत बुधवार, 2 सितंबर 2026 से होगी। यह विशेष अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेगी, जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान करेगी और आवश्यकता के अनुसार उन्हें जांच, उपचार एवं नियमित फॉलोअप से जोड़ेगी। यह भी पढ़ें- गैर संचारी रोगों के खिलाफ आज से शुरू होगा विशेष अभियानबीमारी की पहचान के लिए अब अस्पताल आने का इंतजार नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.