कौशाम्बी, मार्च 16 -- डीएम के निरीक्षण में मिली खामियों के बाद बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर ने कंपोजिट विद्यालय अगियौना की जांच की। जांच आख्या के आधार पर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को निलंबित करते हुए छह अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को कंपोजिट विद्यालय अगियौना का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के प्रति उन्होंने बीएसए व जिला पंचायत राज अधिकारी को जरूरी निर्देश दिया था। उनके निर्देश के क्रम में बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर को जांच के लिए भेजा। जांच में पाया गया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रेमलता सिंह द्वारा एमडीएम मानक व गुणवत्तापूर्ण न बनवाये जाने, विद्यालय में शैक्षिक माहौल का आभाव पाए जाने व निरी...