जांच अभी तक पूरी नहीं, तीनों फर्मो के लाइसेंस कर दिए बहाल
एटा, अगस्त 5 -- मक्का की रैक लेकर चल रही जांच प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी। इससे पहले उन तीनों लाइसेंसों को बहाल कर दिया। जिन पर टैक्स चोरी के आरोप थे। इन्हीं आरोपों के चलते इन लाइसेंसों को पूरे प्रदेश में बैन कराने के लिए पत्र भी लिखा गया था। जिस मंडी में गोलमाल किया गया उसी मंडी ने इन फर्मों को हरी झंडी दे दी गई। गल्ला मंडी में मक्का की रैक को बिना टैक्स ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। इसमें टैक्स चोरी की बात सामने आई थी। इस मामले की डीएम अरविंद ने एडीएम प्रशासन संगमलाल की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया था। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अभी तक इस मामले की जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी है। जांच करने वाली टीम ने रेलवे से भी कुछ दस्तावेज और सूचना मांगी गई है। इन सभी की रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। ऐसे में यह जांच रिपोर्ट अधर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.