बेगुसराय, अप्रैल 19 -- नावकोठी। अपराध नियंत्रण और बदमाशों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एसडीपीओ कुंदन कुमार के नेतृत्व में नावकोठी थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना गेट नावकोठी और पहसारा के मुखिया जी चौक के समीप चलाए गए इस अभियान के दौरान दर्जनों चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई। साथ ही हेलमेट और आवश्यक कागजात की गहन जांच की गई। अभियान के तहत ट्रिपल लोडिंग कर रहे बाइक सवारों, बिना नंबर प्लेट के वाहनों समेत कुल 45 वाहनों की जांच कर विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाया गया। इस दौरान कुल 30 हजार रुपये का चालान काटा गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.