गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने ताराटांड़ थाना और महतोडीह पिकेट के पास भारी/ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान महतोडीह में कार्रवाई करते हुए 7 और ताराटांड़ में 4 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया। इस दौरान डीटीओ ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना, ओवरलोडिंग पर रोक लगाना तथा यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना है। जांच अभियान में विशेष रूप से भारी मालवाहक वाहनों जैसे ट्रक, ट्रेलर और डंपर की जांच की गई। महतोडीह पिकेट पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान कुल 7 ओवरलोडेड वाहनों को जब्त किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि ये वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक माल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.