जहानाबाद, अप्रैल 26 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी थाना के पुलिस ने शनिवार की रात्रि वाहन चेकिंग अभियान चलाकर विभिन्न वाहनों चालकों से 44600 रुपए का जुर्माना वसुला है। घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि घोसी थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बिना हेलमेट एवं वाहन के अन्य दस्तावेजों के साथ नहीं रहने के कारण यह जुर्माने की राशि वसूली गई है। उन्होंने बताया कि सड़क पर ट्रैफिक नियम को मजबूत करने और लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था ताकि लोग यातायात के नियमों का पालन कर सके। यह भी पढ़ें- काको पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.