सहारनपुर, अप्रैल 19 -- सहारनपुर। सहारनपुर में परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में स्कूल वाहनों की जांच के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। जांच में 415 स्कूल वाहन मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें से 156 वाहनों में गंभीर खामियां पाई गई हैं। इन गंभीर कमियों को देखते हुए विभाग ने 156 वाहनों की फिटनेस तत्काल प्रभाव से रद्द करने के लिए लिखा गया हैं। साफ है कि गाड़ी चलानी है तो पुनः फिटनेस प्रमाणन कराना अनिवार्य होगा। एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह के अनुसार, जिले में कुल 4448 स्कूल ऑनबोर्ड पंजीकृत हैं, जिनमें से 232 स्कूलों के पास अपने वाहन हैं। इन स्कूलों में कुल 1016 वाहन संचालित हो रहे हैं। जांच के दौरान 443 वाहन पूरी तरह मानक अनुरूप पाए गए, जबकि 415 में विभिन्न प्रकार की कमियां मिलीं। हालांकि इनमें से अधिकांश में छोटी छोटी कमियां थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.