नई दिल्ली, जुलाई 19 -- बॉडी की साफ-सफाई तो जरूरी होती है। लेकिन शरीर के कुछ हिस्से गंदगी और रगड़ से कुछ ज्यादा ही काले और गंदे नजर आते हैं। इन्हें साफ करने के लिए सबसे ज्यादा लड़कियां परेशान होती हैं क्योंकि उन्हें शॉर्ट्स पहनने होते हैं। अब इन काले घुटने और थाईज के इनर एरिया की गंदगी को साफ करना है तो पार्लर जाकर वैक्सिंग या पॉलिश कराने से इनकी रंगत पर असर नहीं पड़ेगा। आपको सही तरीके की चीजों को लगाना होगा। किचन में रखी इन चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और लगाएं तो जांघों के अंदरूनी हिस्से का कालापन, घुटने और कोहनी का कालापन कम होगा।जांघों के अंदरूनी हिस्से का कालापन कम करने का तरीका शॉर्ट्स पहनने पर कई बार लड़कियां शर्मिंदा हो जाती हैं क्योंकि उनके जांघ का अंदरून हिस्सा काफी काला होता है। इस कालेपन को कम करने में भी ये पैक मदद करेगा। स्क...