जांघों में चरस छिपाकर ट्रेन में सफर कर रही थीं महिलाएं, DRI ने गोरखपुर स्टेशन पर तीन को दबोचा
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 5 -- UP News: यूपी में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने गुरुवार देर रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर अमरनाथ एक्सप्रेस से 5.88 किलोग्राम चरस के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 5.88 करोड़ आंकी जा रही है। चरस बिहार से पंजाब भेजी जा रही थी। डीआरआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज अनुसार, दोनों महिलाओं के पास से 11 पैकेट में कुल 5.88 किलोग्राम काला पदार्थ बरामद हुआ। जांच में वह पदार्थ चरस पाया गया। इसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5.88 करोड़ रुपये है। डीआरआई के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि बिहार के सुगौली से अमरनाथ एक्सप्रेस में तीन तस्कर सवार हुए है। जो अवैध रूप से मादक पदार्थ लेकर पंजाब के लुधिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.