जांघों पर करोड़ों की चरस, साड़ी के नीचे छिपाई थी खेप; ट्रेन में चढ़ते ही DRI के हत्थे चढ़ीं नेपाली महिलाएं
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 21 -- UP News: राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 6 करोड़ कीमत की चरस बरामद किया। चरस के साथ पकड़ी गईं नेपाल मूल की दो महिलाएं बिहार से लुधियाना जाने वाली ट्रेन जन नायक एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। बताया जा रहा है कि चरस को पंजाब में खपाने की तैयारी थी। डीआरआई की टीम को सूचना मिली थी बिहार से आने वाली ट्रेन से चरस की तस्करी हो रही है। ऐसे में गहन चेकिंग की जा रही थी। टीम ने संदेह के आधार पर दो महिलाओं को रोका तो वह परेशान हो गईं। उनके सामान की चेकिंग हुई तो 12 पैकेटों में काले रंग का पदार्थ दिखा। फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर पता चला कि यह चरस है। दोनों महिलाएं 6.078 किलोग्राम चरस को अलग-अलग 12 पैकटों में घुटने के ऊपर जांघों के चारों ओर लपेट कर ले जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.